कानपुर में केस्को के एकाउंट विभाग में तैनात लिपिक विनय कुमार मल्होत्रा के आत्महत्या करने की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं पत्नी पूजा मल्होत्रा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बार-बार पति का नाम लेकर पूजा कह रहीं थीं कि विनय अगर तुम्हारी बात न मानते, तो ऐसा न होता। तुमसे दो दिन पहले कहा था कि हमको अपने ऑफिस ले चलो, अफसरों से हम बात करेंगे, सब ठीक हो जाएगा।
लेकिन तुमने कहा कि चुप रहो, मामला बढ़ जाएगा। पूजा ने कहा कि पति को अवसाद में देखकर उसने कहा था कि नौकरी छोड़कर वीआरएस ले लो। इस पर विनय ने वीआरएस के लिए आवेदन किया था, लेकिन पता चला कि अभी अगर वीआरएस लिया तो पेंशन नहीं बनेगी। छह महीने बाद समय पूरा हो जाएगा।
Global Express Live