बलरामपुर में प्रकाश पर्व दिवाली पर लोगों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने 27 अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। विभाग के मुताबिक प्रकाश पर्व पर बाहर रहने वाले जनपद के तमाम लोग जिले में आते हैं और यहां से तमाम लोग बाहर जाते हैं। ज
.
दीपावली और छठ को लेकर की जा रही व्यवस्था
प्रकाश पर्व दीपावली व छठ पर जिले के लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने 27 बसों के अतिरिक्त संचालक की व्यवस्था की है। साथ ही फेरे भी बढ़ाने की तैयारी की है। लोकल रूटों पर जो बसें दो फेरे में चल रहीं थीं, उन्हें चार फेरे तक चलाया जाएगा।
जिले के बाहर पढ़ रहे विद्यार्थियों,कमाने के पर्पज से बाहर रह रहे लोगों,नौकरी पेशे से बाहर रह रहे लोगों व अन्य कारणों से बाहर रह रहे लोगों के आवागमन में सुविधा को देखते हुए निगम ने यह फैसला लिया है। क्योंकि अक्सर सुनने में आता है कि वाहनों की वजह से लोग समय से घर पहुंच नहीं पाते है।
इन रूटों पर हुआ बसों का इजाफा
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो गोपीनाथ दीक्षित का कहना कि दिल्ली रूट पर पहले से 10 रोडवेज की बसें चलाई जा रही है। जो अब दिल्ली रूट पर 10 बसें बढ़ा दी गई है। लखनऊ-कानपुर रूट पर पहले 18 बसें चलाई जा रही थी, अब 10 बसों को बढ़ाया जाएगा। साथ ही अयोध्या-प्रयागराज रूट पर आठ बसें चलाई जाएगी। उतरौला-बस्ती रूट पर पहले एक बस संचालित हो रही थी जो अब दो बसें चलाई जाएंगी।
Global Express Live