Breaking News

झांसी नगर निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाएगा: Jhansi News: शासन ने प्रस्ताव मांगा, 300 दुकानें होंगी, जमीन की तलाश में जुटे अफसर

 

झांसी में जल्द ही एक बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने जा रहा है। यह शॉपिंग मॉल नगर निगम बनाएगा। इसमें 200 से 300 दुकानें होंगी। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा गया है। अब नगर निगम के अफसर जमीन की तलाश में जुट गए हैं। अफसरों का कहना है कि जैसे ही जमी

.

अभी तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं है

झांसी महानगर होने के बावजूद अब तक यहां कोई बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नहीं है। मगर अब बड़े शहरों की तर्ज पर निगम ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने के बाद एक ही स्थान पर लोग तरह-तरह की वस्तुओं की खरीदारी कर सकेंगे। शहर में नगर निगम की कई प्रमुख स्थानों पर भूमि है।

निगम प्रशासन बिजौली में एबीसी सेंटर और एफएसटीपी के आसपास की जमीन देख चुका है। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को कॉम्प्लेक्स के लिए अन्य स्थानों पर उपयुक्त जमीन तलाशने के भी निर्देश दे दिए हैं। बताया गया कि जल्द ही जमीन तय करके प्रस्ताव बनाकर शासन हो भेजा जाएगा और निर्माण के लिए बजट की मांग की जाएगी।

नगर आयुक्त बोले- दो मंजिला बनेगा कॉम्प्लेक्स

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूतल के अलावा कम से कम दो मंजिला बनाया जाएगा। यहां पर एक साथ 200 से 300 दुकानें होंगी। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इसकी डिजाइन तैयार कराई जाएगी।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …