Breaking News

“याद रहेगा कि एक लेखपाल से मिला था”: आगरा में शिकायत करने पर लेखपाल ने धमकी दी, ऑडियो वायरल हुआ, और डीएम-सीपी को शिकायत की गई।

 

इसी रास्ते को बंद करने की शिकायत की थी

आगरा के दयालबाग स्थित खासपुर निवासी होशियार सिंह ने सीएम पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद लेखपाल ने होशियार सिंह को फोन किया। धमकी दी और कहा कि मैं लेखपाल बोल रहा हूं। तमीज से बात करना। सारी होशियारी निकाल दूंगा। शिकायतकर्ता ने ऑडिय

.

याद रखोगे कि कोई लेखपाल मिला था होशियार सिंह का आरोप है कि लेखपाल प्रताप सिंह ने फोन पर धमकी दी। कहा कि हमें किसने प्लॉट गिफ्ट दिया। हमने उत्पीड़न नहीं कराया है। तुम्हारी किस्मत है। हमारे खिलाफ जाओगे तो हम तुम्हें रगड़ देंगे। याद रखोगे कि कोई लेखपाल मिला था। होशियार सिंह ज्यादा होशियार मत बनो। ऑडियो लगभग 6 मिनट की है। जिसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर और डीएम को भी दी गई है।

यह है ऑडियो की बातचीत

  • एक आवाज- होशियार सिंह बोल रहे हो।
  • होशियार सिंह- जी नमस्कार
  • आवाज- क्या एप्लीकेशन दी है, ध्यान है
  • होशियार सिंह- आपके पास एप्लीकेशन पहुंच गई। आपने ही तो जमीन घिरवाई है।
  • आवाज- होश में बात करना। तुमने लिखा कि लेखपाल दलाल है। किस नालायक ने जमीन घिरवाई। तुम्हारे भाइयों ने जमीन बेची है। उनसे नहीं लड़ पा रहे हो। हम पर इल्जाम लगा रहे है। मैं लेखपाल बोल रहा हूं, तमीज से बात करना। पैमाइश के लिए एप्लीकेशन क्यों नहीं दी।
  • हमारे खिलाफ जाओगे तो हम तुम्हें रगड़ देंगे, याद रखोगे कि कोई लेखपाल मिला था। तमीज से बात करो।
  • होशियार सिंह- हमारे साथ गलत हुआ। हमारा उत्पीड़न हो रहा है। हमें मरने का डर नहीं है।
  • आवाज- पैमाइश की एप्लीकेशन दो।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …