Breaking News

क्या आपका पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को नुकसान पहुँचा रहा है? इन जरूरी बातों का रखें ध्यान।

 

Power Bank एक ऐसी एक्सेसरीज है, जिसकी अधिकतर मोबाइल यूजर्स को जरूरत पड़ती है. अगर आप ट्रैवलिंग ज्यादा करते हैं तो यकीनन यह एक्सेसरीज आपके सामान का हिस्सा होगी. पावर बैंक कई मुश्किल स्थितियों में काम आ सकता है. सफर के दौरान फोन चार्ज करना हो या पावर कट की स्थिति में, यह कई मुश्किलें आसान करता है. हालांकि, खराब क्वालिटी का पावर बैंक कई नुकसान भी पहुंचा सकता है. इनकी वजह से फोन में ब्लास्ट होने तक का खतरा रहता है. आइए जानते हैं कि घटिया पावर बैंक कैसे हानिकारक हो सकता है और नया पावर बैंक लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

घटिया पावर बैंक के नुकसान

कई बार लोग जल्दबाजी में या कम कीमत के लालच में घटिया क्वालिटी वाला पावर बैंक खरीद लेते हैं. अगर ऐसा पावर बैंक स्मार्टफोन के कंपेटिबल नहीं है तो यह चार्जिंग के दौरान फोन को ओवरहीट कर सकता है. इससे फोन की परफॉर्मेंस पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही लंबे समय में बैटरी की लाइफ भी कम हो जाती है. इसके अलावा ऐसे पावर बैंक की वजह से शॉर्ट-सर्किट का खतरा रहता है, जिससे फोन में ब्लास्ट हो सकता है. ऐसे में पावर बैंक खरीदते समय जरा-सा लालच या लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है.

पावर बैंक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • पावर बैंक खरीदने से पहले उसका सर्टिफिकेशन जरूर देखें. अगर किसी पावर बैंक को क्वालिटी चेक के बाद कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला है तो इसे खरीदने से परहेज करें.

 

    • पावर बैंक खरीदते समय चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आप आईफोन के लिए पावर बैंक खरीद रहे हैं तो MFi सर्टिफाईड पावर बैंक ले सकते हैं. इसी तरह सैमसंग आदि कंपनियों के स्मार्टफोन के लिए क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी कंपेटिबल पावर बैंक लिया जा सकता है.

 

    • इसके अलावा एम्पीयर काउंट का ध्यान रखना भी जरूरी है. अगर पावर बैंक के एम्पीयर काउंड डिवाइस से कम होते हैं तो यह डिवाइस का चार्ज नहीं करेगा. अगर चार्ज करेगा तो भी इसकी स्पीड बहुत कम होगी.

 

About GE-Live

Check Also

शाओमी ने लॉन्च की मेड इन इंडिया Redmi Watch Move, एक बार चार्ज करने पर मिले 14 दिनों का बैकअप

  Redmi Watch Move: शाओमी ने इस हफ्ते अपनी पहली ‘मेड इन इंडिया’ बजट स्मार्टवॉच …