Breaking News

IPL 2024: BCCI ने संजू सैमसन पर बड़ा फैसला लिया, अंपायर्स से टकराव के बाद मिली ये सजा

 

Sanju Samson Fine For Code Of Conduct Breach: आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर बड़ा एक्शन लिया है। राजस्थान की टीम ने 7 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था। इस मैच में संजू सैमसन अंपायर्स से बहस करते हुए नजर आए थे। वह अपने विकेट के बाद काफी नाखुश दिखे थे। संजू सैमसन के इस व्यवहार के लिए बीसीसीआई ने एक्शन लिया है।

संजू सैमसन पर BCCI का बड़ा एक्शन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन 46 गेंदों पर 86 रन बनाकर आउट हुए थे। इस पारी में संजू सैमसन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। लेकिन वह 16वें ओवर में कैच आउट हो गए थे। उन्होंने मुकेश कुमार की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाया, जिस पर बाउंड्री लाइन पर खड़े शाई होप ने कैच पकड़ लिया। थर्ड अंपायर्स ने उन्हें आउट करार दिया था। लेकिन वह आउट होने बाद अंपायर्स के बहस करते हुए नजर आए थे। ऐसे में अब बीसीसीआई ने अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए विराट कोहली पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है।

BCCI ने जारी की प्रेस रिलीज 

बीसीसीआई ने संजू सैमसन पर जुर्माना लगाते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है। प्रेस रिलीज बीसीसीआई ने कहा है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच 56 के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

विराट कोहली को भी मिली सजा 

इससे पहले विराट कोहली को भी अंपायर्स से बहस करने के जुर्माना लग चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान विराट कोहली अंपायर्स से बहस करते हुए नजर आए थे। वह फुल टॉस गेंद पर आउट हो गए थे। उनका मानना था कि ये गेंद कमर से ऊपर थी। लेकिन अंपायर्स ने उन्हें आउट करार दिया था। जिसके बाद पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अंपायर्स से बहस की थी। जिसके चलते बीसीसीआई ने विराट कोहली पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …