Breaking News

IPL 2024: दिल्ली की टीम में लगातार हार के बाद बड़ा बदलाव हुआ, इस खिलाड़ी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री किया

Lizaad Williams Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती 5 मैचों में से 1 मैच में जीत हासिल की है। वह प्वॉइंट्स टेबल में भी सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। इन सब के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली ने अपनी टीम ने साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी को शामिल किया है। इस खिलाड़ी को हैरी ब्रूक की जगह टीम में मौका मिला है।

हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट का ऐलान 

हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। लेकिन तब दिल्ली की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब हैरी ब्रूक की जगह साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। बता दें  लिजाद विलियम्स 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए हैं।

लिजाद विलियम्स का करियर 

लिजाद विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। लिजाद विलियम्स ने साउथ अफ्रीका के लिए अभी तक 2 टेस्ट, 4 वनडे और 11 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान लिजाद विलियम्स ने टेस्ट में 3 विकेट, वनडे में 5 विकेट और टी20I क्रिकेट में 16 विकेट लिए हैं। लिजाद विलियम्स ने अपना आखिरी टी20 मैच भारत के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में खेला था।

दिल्ली कैपिटल्स का अपडेटेड स्क्वॉड: 

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल,  जैक फ्रेजर गुर्क और लिजाद विलियम्स।

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …