Breaking News

छठी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, West Indies cricket team को 5 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत अंतिम चार में पहुंचने वाली चौथी टीम बना। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठा मौका है जब भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 196 रनों का लक्ष्य 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसके साथ ही ईडन गार्डन्स में टी20 प्रारूप का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज हो गया। इससे पहले यहां 158 रन का लक्ष्य सबसे बड़ा सफल पीछा था।

शुरुआत में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। ऐसे में संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी उपयोगी योगदान दिया, लेकिन मैच का रुख सैमसन की पारी ने ही तय किया। आखिरी दो ओवरों में भारत को 17 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या के आउट होने से मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन शिवम दुबे ने आते ही तीन गेंदों में दो चौके जड़कर दबाव कम कर दिया। इन अहम शॉट्स ने वेस्टइंडीज की वापसी की उम्मीदों को तोड़ दिया।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट कटाया, बल्कि बड़े लक्ष्यों का सफल पीछा करने की अपनी क्षमता भी साबित कर दी। अब टीम इंडिया की नजर खिताब पर टिकी है।

About GE-Live

Check Also

PBKS vs RR मैच में बड़ा हादसा, स्टैंड में बैठे दर्शक को गेंद लगी, चेहरे से बहने लगा खून

Indian Premier League के एक मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब स्टेडियम में …