Breaking News

“IND vs AFG Dream 11 Prediction: इस रणनीति से बनाएं अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को कप्तान और उपकप्तान चुनें।”

IND vs AFG Dream 11 Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में 20 जून को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खेल रही भारतीय टीम का अभी तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले अमेरिका में खेले थे, जिसके बाद अब सुपर 8 में मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज पहुंचे हैं। वहीं अफगानिस्तान जिन्होंने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड को मात देने के साथ सभी को चौंका दिया था उन्हें अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमों के पास एक से एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं ऐसे में मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा सकती है। हम आपको इस मैच की ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप किन 11 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दे सकते हैं।

3 बल्लेबाज और चार ऑलराउंडर खिलाड़ियों को दें जगह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले सुपर 8 मुकाबले के लिए आप अपनी ड्रीम 11 टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और रहमनुल्लाह गुरबाज दोनों को शामिल कर सकते हैं। अब तक इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए बल्ले से काफी योगदान दिया और दोनों का फॉर्म भी शानदार देखने को मिला है। वहीं टीम में आप तीन प्रमुख बल्लेबाजों को शामिल कर सकते हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों में से अब तक कोहली का ही बल्ला खामोश देखने को मिला है, जिसमें वेस्टइंडीज पहुंचने के साथ वह भी अपने पुराने फॉर्म में दिख सकते हैं, जहां कि पिचों पर बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान काम हो सकता है।

आप अपनी इस ड्रीम 11 टीम में 4 प्रमुख ऑलराउंडर खिलाड़ियों को दे सकते हैं, जिसमें हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद नबी और अक्षर पटेल का नाम शामिल है। इन चार में तीन स्पिन गेंदबाज हैं जो इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं प्रमुख गेंदबाजों में आप जसप्रीत बुमराह और राशिद खान को शामिल कर सकते हैं। बुमराह ग्रुप स्टेज में मुकाबलों के दौरान 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने में कामयाब हुए थे।

कोहली को बनाएं कप्तान, अक्षर को उपकप्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए आप अपनी ड्रीम 11 टीम में कप्तान के रूप में विराट कोहली को चुन सकते हैं, जिनका बल्ला भले ही अब इस टूर्नामेंट में खामोश देखने को मिला है, लेकिन इस मैच में कोहली एक बड़ी पारी खेलते हुए देखते सकते हैं। वहीं उपकप्तान के रूप में आप अक्षर पटेल को चुन सकते हैं जो गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी इस टूर्नामेंट में अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाते हुए दिखाई दिए हैं।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम:

विकेटकीपर – ऋषभ पंत, रहमनुल्लाह गुरबाज।

बल्लेबाज – सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान)।

ऑलराउंडर – हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद नबी, अक्षर पटेल (उपकप्तान)।

गेंदबाज – जसप्रीत बुमराह, राशिद खान।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …