Breaking News

गाजीपुर: नवरात्रि के मद्देनजर पुलिस का रूटमार्च, सभी थानाक्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, प्रशासन एलर्ट।

 

ग़ाज़ीपुर में नवरात्रि और दशहरा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बीती देरशाम नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्योहारों के लेकर जनपद के समस्त थानों द्वारा पैदल गस्त/रूट मार्च किया गया। इस दौरान जहां पुलिस बल द्वारा सुरक्षा बंदोबस

.

आगामी दुर्गा पूजा व चल रही रामलीला के बाबत सैदपुर कस्बे में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड व सीओ अनिल कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया। तहसील मुख्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च मुख्य बाजार से होते हुए गुजरा।

अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाया कि वो दुकानों के आगे वाहनों को बेतरतीब ढंग से न खड़े होने दें। ऐसा करने की वजह से बाजार में जाम लगता है। चेतावनी दिया कि त्योहारों में भी अगर उनकी आदतों में सुधार नहीं आया तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

पैदल गश्त के दौरान रास्ते में कई जगह सड़क पर अतिक्रमण देख अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही अतिक्रमण को हटवाने का पुलिस को विशेष निर्देश दिया। पैदल गश्त के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …