Breaking News

वाराणसी में छह बसों का चालान, जिसमें परमिट संख्या नहीं लिखी थी: 20 दिन में 5 लाख जुर्माना वसूला गया, 255 यात्री वाहनों का चालान किया गया- Varanasi News

 

कमिश्नर कौशल राज शर्मा के निर्देश के क्रम में वाराणसी में लगातार बिना परमिट संख्या लिखे चल रहीं बसों और अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 प्राइवेट बसों चालान किया गया। इन बसों पर परमिट संख्या अंकित नहीं की गई थी साथ ही वैधता

.

प्राइवेट बसों पर परमिट संख्या लिखा जाना अनिवार्य
प्रवर्तन दल ने छापेमारी कर प्राइवेट बसों का चालान किया। उन्होंने बताया- कमिश्नर कौशल राज शर्मा के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। सभी प्राइवेट बसों पर उत्तर प्रदेश परमिट संख्या लिखा जाना और उसके आगे परमिट नंबर और उसकी वैधता दर्शना अनिवार्य है। ऐसा न पाए जाने पर बसों का चालान और उन्हें सीज किया जा रहा है।

6 बसों का हुआ चालान
इसी क्रम में अधिकारियों ने छापेमारी कर 6 बसों को सीज कर दिया। इनमें से किसी भी बस पर परमिट संख्या नहीं लिखी गई थी। इसके अलावा वैधता भी नहीं दर्शाई गई थी। ऐसे में सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।

20 दिन में वसूले 5 लाख 40 हजार
कमिश्नर कौशल राज शर्मा के निर्देश के क्रम में चलाए जा रहे अभियान में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 11 जुलाई से शुरू हुए इस अभियान में अभी तक 255 बसों का चालान करते हुए 45 बसों को सीज किया गया है। इस दौरान अधिकारियों ने 5 लाख 40 हजार रुपए चालान के वसूले हैं। वहीं इस कार्रवाई से प्राइवेट बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …