Breaking News

पाकिस्तान में प्लास्टिक के दांत लगाकर बलि के बकरे बेचे जा रहे हैं,ऐसे खुली पोल जाने

कराची: पाकिस्तान किसी न किसी विवाद की वजह से दुनियाभर में चर्चा में रहता है। कभी आतंकवाद को पोषित करने के आरोप में तो कभी अपने आर्थिक हालात की वजह से। इस बीच ARY न्यूज की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बकरीद के मौके पर पाकिस्तान में प्लास्टिक के नकली दांत लगाकर बकरे बेचे जा रहे थे। कराची में अधिकारियों ने गुलबर्ग चौरंगी इलाके में प्लास्टिक के दांतों के साथ बलि बकरों को बेचने के आरोप में शनिवार को एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ग्राहक बकरे के प्लास्टिक के दांत निकालते हुए दिखा। इसके बाद बकरे के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यापारी हैदराबाद का रहने वाला था और बकरीद के लिए जानवरों को बेचने के लिए कराची आया था।

पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह प्लास्टिक के दांत वाले बकरों की बिक्री में शामिल था। इस दौरान पुलिस ने 7  बकरे-बकरियों को जब्त किया है। एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया, “सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में हमें पता लगा कि प्लास्टिक के दांतों वाली बकरियों की बिक्री की जा रही है। इसके बाद व्यापारी की गिरफ्तारी हुई।”

गौलतलब है कि 17 जून को बकरीद है। ये मुसलमानों का त्यौहार है, जिसमें वह जानवरों की बलि देकर पैगंबर इब्राहिम की ईश्वर के प्रति आज्ञाकारिता को याद करते हैं। इन बलिदानों का मांस पारंपरिक रूप से परिवार और लोगों के साथ साझा किया जाता है।

पैगंबर इब्राहिम की कहानी पर आधारित इस परंपरा में ईद समारोह के दौरान तीन दिनों तक जानवरों की बलि दी जाती है।

About GE-Live

Check Also

US के 100% टैरिफ के प्रावधान पर चीन की आपत्ति, ट्रंप प्रशासन को दी दो टूक सलाह

बीजिंग। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी अमेरिकी टैरिफ लगाने की …