Breaking News

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए 1 जून तक के लिए दे दी अंतरिम जमानत

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने बड़ी राहत देते हुए 1 जून तक के लिए दे दी अंतरिम जमानत

 

“मैंने कहा था न कि जल्दी आऊंगा लो आ गया।देशभर के करोड़ों करोड़ों लोगों की दुआएं और हनुमान जी के आशीर्वाद की वजह से मैं आज आप सबके बीच में हूं। अब हम सबको मिलकर इस तानाशाही के खिलाफ लड़ना होगा।”

दिल्ली आबाकारी नीति घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है। सुनवाई शुरू होते ही अदालत ने कहा कि वह केजरीवाल को अंतरिम राहत दे रहे हैं। 1 जून तक अंतरिम जमानत दे रहे हैं।

 

Delhi Liquor Scam केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने बड़ी राहत देते हुए 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
7 मई को ईडी का पक्ष सुनने के बाद 10 मई यानी आज जब सुप्रीम कोर्ट की संजय खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसले के लिए बैठी तो कुछ मिनट के अंदर ही उनकी जमानत पर फैसला सुना दिया।

कोर्ट में क्या हुई बहस

ईडी की ओर से एसजी तुषार मेहता ने कहा कि देखिए अब अमृतपाल भी नामांकन भरने के लिए कोर्ट पहुंचा है तो जस्टिस खन्ना ने कहा यह अलग मामला है।
इसके बाद अगली ही लाइन में जस्टिस खन्ना ने कहा कि हम इन्हें अंतरिम राहत दे रहे हैं… इन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे रहे हैं।
अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कहा कि चुनाव परिणाम 4 जून को आने हैं तो जस्टिस खन्ना ने कहा, कैंपेनिंग 48 घंटे पहले ही रुक जाती है।
इस पर एएसजी राजू ने कहा कि केजरीवाल इस केस पर कुछ न कहें। तब जस्टिस खन्ना ने कहा कि संजय सिंह की तरह ही इस मामले में भी आप उन्हें काउंटर कर सकते हैं।

Screenshot

जस्टिस खन्ना ने कहा, 21 दिन इधर या उधर से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। तब एसजी मेहता ने कहा कि केजरीवाल बाहर इस केस पर कुछ न कहें और जरूर सरेंडर करें। सीनियर वकील चौधरी ने कहा, वह जेल अथॉरिटी के संपर्क में रहें।
तब जस्टिस खन्ना ने कहा, 2 जून को केजरीवाल सरेंडर करेंगे। तब एसजी मेहता ने एक बार फिर यह दलील दी कि मैं पुराना ऐसा कोई उदाहरण नहीं देख पा रहा हूं जिसमें चुनाव प्रचार के लिए बेल मिली हो। तब जस्टिस खन्ना बोले कि इसे इतने आसानी से नहीं कहा जा सकता। हम आदेश पास कर रहे हैं।
अदालत ने कहा कि इस केस पर हम अगले हफ्ते बहस को निष्कर्ष पर लाने की कोशिश करेंगे। हम कोशिश करेंगे कि अगले हफ्ते इस केस में (गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका) जजमेंट सुना दें।

अब तक की ये हैं शर्तें

•केजरीवाल रिहाई के दौरान देशभर में कर सकेंगे चुनाव प्रचार
•केजरीवाल को कुछ भी बोलने से रोक नहीं
•केजरीवाल को 2 जून को करना होगा सरेंडर

•केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने जताई खुशी, कहा- लोकतंत्र को बचाने की जंग रहेगी जारी

भगवंत मान ने खुशी जताई
Arvind Kejriwal Bail दिल्‍ली सीएम की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने खुशी जताई है। उन्‍होंने उच्चतम न्यायालय का भी धन्‍यवाद किया। उन्‍होंने कहा कि अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। वहीं मुख्‍यमंत्री मान दिल्‍ली सीएम से मिलने अमृतसर से दिल्‍ली के लिए रवाना हो रहे हैं। कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी।

दिल्‍ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमा‍नत दे दी है। आप सुप्रीमो को 1 जून तक के लिए जमानत मिली है। कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी। वहीं पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी आप सुप्रीमो से मिलने अमृतसर से दिल्‍ली के लिए रवाना होंगे।

राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी,
केजरीवाल को अंतरिम जमानत के फैसले पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी दिल छू लेने वाली बात

राघव चड्ढा इन दिनों आंखों की सर्जरी के सिलसिले में ब्रिटेन में हैं। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि वह आंख संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज कराने के लिए वह ब्रिटेन में हैं। वह रेटिना डिटेचमेंट नामक बीमारी से जूझ रहे थे। यह बीमारी इतनी गंभीर थी कि उनकी आंखों की रोशनी तक जा सकती थी।
सीएम अरविंद केजरीवाल के सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही आप नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। वहीं आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिल छू लेने वाली बात कही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हर देशवासी की आंखें खुशी से नम हैं।
राघव चड्ढा ने कहा- हर देशवासी की आंखें खुशी से नम हैं। उनके भाई उनके बेटे अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने वाले हैं। आज शाम जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट का दिल की गहराइयों से आभार। इंकलाब ज़िंदाबाद, अरविंद केजरीवाल ज़िंदाबाद!

रेटिना डिटेचमेंट’ नामक बीमारी से जूझ रहे थे राघव’

बता दें, राघव चड्ढा इन दिनों आंखों की सर्जरी के सिलसिले में ब्रिटेन में हैं। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि वह आंख संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज कराने के लिए वह ब्रिटेन में हैं। वह ‘रेटिना डिटेचमेंट’ नामक बीमारी से जूझ रहे थे। यह बीमारी इतनी गंभीर थी कि उनकी आंखों की रोशनी तक जा सकती थी। इस कारण वह इन दिनों राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। हालांकि उन्होंने चड्ढा के जल्द ठीक होने और चुनावी अभियान में शामिल होने की बात कही।

About NewsDesk

Check Also

11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। India Meteorological …