सीतापुर में शारदा सहायक नहर के समीप सड़क धंसने से अचानक नहर कट गई। शारदा सहायक नहर का पानी तेजी से गांवों की तरफ आ गया है। जिसके चलते पास के करीब 4 गांवों में पानी भर गया है। इसके अलावा हजारों बीघा फसल भी जलमग्न हो गई है।
.
नहर का रौद्र रूप देखकर पास के लोगों में दहशत का माहौल है। एसडीएम और स्थानीय विधायक मौके से पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। कई थाने की पुलिस भी मौजूद है। घटना बिसवां विकासखंड इलाके की है।
वीडियो कॉल करके खाते से निकाले 25600 रुपए, KYC कम्प्लीट न होने की बात कहकर डराया
युवक के खाते से साइबर ठगों ने रुपए निकाल लिए।
सीतापुर में साइबर ठगों ने एक बैंक उपभोक्ता को वीडियो कॉल के माध्यम से ठगी का शिकार बना दिया। ठगों ने उपभोक्ता के खाते से 25,600 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए। यह घटना तब उजागर हुई जब पीड़ित पवन मिश्रा को ठग से बात करते समय उसके बैंक खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया।
रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थाना में पवन मिश्रा को एक अंजान नंबर से कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उनके खाते की केवाईसी (KYC) पूरी नहीं होने के कारण बैंक ने उनका खाता बंद कर दिया गया है। ठग ने यह भी दावा किया कि अब वह न तो पैसे भेज सकते हैं और न ही प्राप्त कर सकते हैं।
सीतापुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
सीतापुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार एक डम्पर ने सामने जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर कई बार घूमने के बाद पहिए निकल गए और वह घूमकर खड़ी हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि कार में सवार चालक को मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Global Express Live