ईरान के राष्ट्रपित इब्राहिम रईसी की मौत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्लेन क्रैश होने के चलते उनके साथ ईरान के विदेश मंत्री और अन्य अधिकारी मारे गए। रईसी का प्लेन हादसे का शिकार हुआ, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि साजिश के तहत उनके प्लेन को क्रैश कराया गया। रईसी का पूरा जीवन संघर्ष से घिरा रहा है, लेकिन हमेशा ही उन्होंने अडिग रहकर एक मिसाल पेश की। वह हमेशा उन पर अडिग रहे और एक नेता के रूप में डटकर मुश्किल हालातों का सामना किया।
1998 में तेहरान हादसे में ईरान विरोधी लोगों ने रईसी को तेहरान का कसाई तक भी कहा, लेकिन इसके बाद भी वह अपनी नीतियों पर अडिग रहे और उन्होंने यूरेनियम और हथियार के मामलों में अहम योगदान देने के साथ ही इजराइल के साथ संघर्ष में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सोशल मीडिया पर इस तरह से क़ुरआन लिए एक हाथ और उस में अक़ीक़ की अंगूठी बहुत वायरल हो रही है।कौन थे इब्राहिम रईसी
धर्मगुरू के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले रईसी हमेशा ही एक नेता से ज्यादा इस्लामिक धर्मगुरू के गुण रखते थे। कुरान को चुमने से लेकर अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ संवाद में भी रईसी के धर्मगुरू होने की झलक दिखती थी। वह ईरान की अदालत का संचालन कर चुके थे और 2017 में राष्ट्रपति का चुनाव हारे थे। 2021 में राष्ट्रपति बनने के बाद जब भी मध्य पूर्व में विवाद हुए तब रईसी मजबूती के साथ डटे रहे और उनका सामना किया। जब इजराइल ने तेहरान में हमला करने की बात कही तब भी वह अडिग रहे और उनके फैसले की जमकर तारीफ हुई।
बुर्का विरोध से कैसे निपटे?
साल 2022 में महसा अमीनी नाम की एक महिला की मौत के बाद ईरान में मजकर बवाल हुआ। 22 साल की इस युवती को ईरान की मोरल पुलिस ने बुर्का न पहनने के कारण गिरफ्तार किया था और पुलिस हिरासत में रहने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे देश में लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन होते रहे। अमेरिका सहित कई बड़े देशों ने ईरान पर बुर्का न पहनने की छूट देने के लिए दबाव बनाया, लेकिन रईसी ने पूरी मज़बूती के साथ इस्लाम के नियमों का पालन किया और नियमों में कोई बदलाव नहीं किया।
बुर्का के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कोई देश की साज़िश भी शामिल थी। अमीनी की मौत के बाद पश्चिमी देशों ने ईरान पर दबाव बनाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमीनी ने बड़ा आंदोलन खड़ा करने में अहम योगदान दिया है। इसके जवाब में ईरान ने कहा कि मानव अधिकार को लेकर पश्चिमी देशों का रवैया दोहरा और झूठा है। ईरान की तरफ से कहा गया कि ईस्लाम के नियमों को लेकर गलतफहमी के चलते उनका विरोध किया जा रहा है।
कठोर फैसले लेने की ताकत
रईसी के अंदर कठोर फैसले लेने की क्षमता थी और यह उनके पूरे कार्यकाल के दौरान दिखा। बुर्का विरोध के दौरान पूरे देश में अस्थिरता फैली हुई थी। बाहरी देशों का दबाव था। अमेरिका और पश्चिम की कई बड़ी ताकतें कानून बदलने की बात कह रही थीं, लेकिन रईसी अपने फैसले पर अडिग रहे। यही दृढ़ता उन्होंने ईजराइल के खिलाफ हाल ही में दिखाई थी। सीरीया के डेमैस्कस में ईरान दूतावास में हमला हुआ था, जिसमें ईरान के कई नजरल मारे गए थे। आशंका जताई गई की यह हमला इजराइल ने किया था। इसका बदला लेने के लिए रईसी ने तेल अवीव पर हमला किया और 300 से ज्यादा मिसाइल ड्रोन दागे। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और खटास आ गई, जबकि पहले ही दोनों देश कई वर्षों से लड़ते आ रहे हैं।
Global Express Live