अयोध्या में गुरु पूजन का आयोजन देर रात तक चलता रहा, जिसमें भक्तों के साथ जन प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित कई नेताओं ने संत-महंतों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास और हनुमत निवास के आचार्य डॉ. मिथिलेश नंदि से भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
रामलला सदन के महंत जगदगुरु रामानुजाचार्य डाक्टर राघवाचार्य का पूजन करते शिष्य।
सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने उदासीन ऋषि आश्रम रानोपाली के महंत डाक्टर भरत दास सहित कई महंतों का आशीर्वाद लिया।पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने रंग महल के महंत रामशरण दास,रामलला सदन के महंत जगद्गुरू रामानुजाचार्य डाक्टर राघवाचार्य,लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीरमण शरण सहित अनेक महंतों का आशीर्वाद लिया।
अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने श्रीरामवल्लभाकुंज के महंत रामशंकर दास वेदांती, आश्रम के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास, हनुमत निवास मंदिर के महंत आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण का आशीर्वाद लिया।
रामलला के मुख्य अर्चक रहे साकेतवासी महंत आचार्य सत्येंद्र दास के चित्रपट का पूजन करते रामलला के पुजारी प्रदीप दास।
राजगोपाल मंदिर के महंत सीताराम शरण और अधिकारी सर्वेश्वर दास ने मंदिर के साकेतवासी महंत कौशल किशोर शरण फलाहारी बाबा के चित्रपट का पूजन कर आशीर्वाद लिया।रामलला के पुजारी प्रदीप दास ने रामलला के मुख्य अर्चक रहे साकेतवासी महंत आचार्य सत्येंद्र दास के चित्रपट का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
राजगोपाल मंदिर के अधिकारी सर्वेश्वर दास ने मंदिर के साकेतवासी महंत कौशल किशोर शरण फलाहारी बाबा के चित्रपट का पूजन किया।
Global Express Live