Breaking News

आजमगढ़ में घाघरा ने खतरे के निशान के करीब पहुंचा: Azamgarh News: बाढ़ से प्रभावित 36 किसानों को उनके नुकसान का भुगतान किया गया, 24 घंटे में 7 CM की वृद्धि हुई

 

आजमगढ़ में गांव तक पहुंचा घाघरा नदी का पानी।

आजमगढ़ जिले की सगड़ी तहसील में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। विगत 24 घंटे के अंदर सात सेमी की वृद्धि रिकार्ड की गई। नदी के बढ़ रहे जलस्तर से कई गांवों के रास्ते पानी में डूब गए और घाघरा नदी झगरहवा गांव के पास कटान तेज हो गई है।

.

नदी के मुहाने पर आने के बाद कई परिवार के लोग अपना शौचालय तोड़कर ईंट को सुरक्षित करने में लगे रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अपने के साथ पशुओं के चारे को लेकर भी काफी समस्या हो रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर 36 किसानों को मुआवजा भी दे दिया है। वहीं एसडीएम सगड़ी और तहसीलदार लगातार घाघरा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को पूरी तरह से आश्वासन भी दिया है कि किसी तरह की समस्या नहीं होने पाएगी।

नाव बनी सहारा
सगड़ी तहसील के बांका, बूढ़नपट्‌टी के रहने वाले लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। मुख्य मापक स्थल बदरहुआ नाले के पास खतरा निशान 71.68 है। जबकि नदी का जलस्तर जबकि 71.29 मीटर रिकार्ड किया गया। अभी फिलहाल राहत की बात यह है कि कई गांवों की आबादी में पानी नहीं पहुंचा है।

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार ने किया निरीक्षण।

प्रशासन ने बनाया 10 बाढ़ चौकियां और 14 राहत शिविर
10 दिन पूर्व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने आए जिले के डीएम विशाल भारद्वाज ने बाढ़ चौकियां और राहत शिविर बनाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में जिला प्रशासन ने 10 बाढ़ चौकियों के साथ 14 राहत शिविर भी बनाया है।

इसके साथ ही बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ तहसील प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। बेलहिया से अजगरा मगरवी संपर्क मार्ग, खरैलिया से सोनौरा संपर्क मार्ग, मानिकपुर से अभन पट्टी संपर्क मार्ग, मसुरियापुर से बांका बुधन पट्टी संपर्क मार्ग लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …