Breaking News

प्रयागराज में गंगा प्रति घंटे 20 सेमी बढ़ रही है: यमुना और गंगा दोनों नदियां डेंजर लेवल से 2 मीटर नीचे बाह रही हैं। News from Prayagraj (Allahabad)

 

यह तस्वीर फाफामऊ के गंगा नदी की है जो उफान पर है।

पिछले 2 माह में तीसरी बार प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले 2 दिन पहले अचानक यमुना और गंगा दोनों नदियों का जलस्तर इतनी से बढ़ गया कि एक दर्जन से ज्यादा घाट ही समाप्त हो गए।

.

यमुना की अपेक्षा गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा प्रतिघंटे 20 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ती जा रही हैं। प्रयागराज में गंगा का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है। शनिवार की रात तक यह नदी डेंजर लेवल से 2 मीटर नीचे तक पहुंच चुकी हैं। बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों का कहना है कि आज रविवार को भी गंगा के जलस्तर में इसी तरह से वृद्धि जारी रहेगी।

बड़े हनुमानजी मंदिर के अंदर घुस चुका है गंगा का जल।

नदियों के किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता

गंगा और यमुना दोनों नदियों के पास में बसे इलाके में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। दारागंज, रसूलाबाद, शंकरघाट की तरफ रहने वालों की मुसीबत बढ़ने लगी है। घाटों के किनारे बसे लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं या पूरा परिवार घर के दूसरे फ्लोर पर शिफ्ट हो लिए हैं। लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है।

घाटों पर रहने वाले पंडा व तीर्थ पुरोहित भी अब वहां से हट चुके हैं। अपने तख्त आदि सामान एक किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिए हैं।

दारागंज श्मशान घाट डूबा, अंत्येष्टि में परेशानी

गंगा के किनारे स्थित है दारागंज, यहां बड़ी संख्या में लोग अंत्येष्टि के लिए आते हैं। अब दो दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ने से शवों की अंत्येष्टि में परेशानी हो रही है। सड़क किनारे ही लोग शवों की अंत्येष्टि कर रहे हैं। यही हाल रसूलाबाद घाट का भी है, यहां भी बड़ी संख्या में लोग शव की अंत्येष्टि के लिए आते हैं लेकिन इस समय इतना ज्यादा पानी बढ़ गया है कि लोग किसी तरह अंत्येष्टि कर पा रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …