Breaking News

जालसाज अपराध: साइबर जालसाजों ने 1.17 लाख रुपये की ठगी की, पुराने नोट और सिक्के बदलने के नाम पर

 

फेसबुक पर एक कंपनी की ओर से पुराने नोट और सिक्के बदलने की जानकारी होने पर चौबेपुर के रोशन सेठ ने उनसे संपर्क किया। साइबर जालसाजों ने रोशन को झांसा देकर एक लाख 17 हजार 600 रुपये की चपत लगा दी।

 

रोशन ने चौबेपुर थाने की पुलिस को बताया कि उसने कंपनी के नंबर पर संपर्क किया था। बदले में उसे एक क्यूआर कोड दिया गया। रोशन सेठ ने कई व्यापारियों से पैसा वसूल कर रुपये भेज दिए।

कंपनी के नंबर पर फिर बात की गई तो और पैसे भेजने को कहा गया। अपना पैसा वापस मांगने पर इधर-उधर की बातें की जाने लगी। तब उन्हें लगा कि ठगी हुई है। चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …