Breaking News

बदायूं में बाढ़ का प्रकोप: गंगा खतरे के निशान से 63 सेमी ऊपर, तीन गांव खाली, 40 गांव पानी में घिरे – Badaun News

बदायूं में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। गंगा नदी खतरे के निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर डैम से कुल 5,18,160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जिले की दातागंज, सहसवान और सदर तहसीलों के 40 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं और इनका जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लोग आवागमन के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। गंभीर हालात के चलते तीन गांव खाली कराए गए हैं और वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

कई गांवों में गंगा का पानी घुस चुका है, जबकि रामगंगा नदी के किनारे बसे अन्य गांव डूबने के कगार पर हैं। बाढ़ ने हजारों बीघा फसल को नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …