Breaking News

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में फिट इंडिया अभियान: Jaunpur News: विद्यार्थियों ने फिटनेस का वादा किया, एमएड प्रवेश परीक्षा 4 सितंबर को होगी – Jaunpur News

 

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नेशनल स्पोर्ट्स डे (एनएसडी) सेलेब्रेशन-2024 के तहत विद्यार्थियों को फिट इंडिया फिटनेस प्लेज दिलाई गई। इस मौके पर संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने छात्रों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक किया। उ

.

प्रो. कुमार ने तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग और ध्यान की महत्ता पर जोर दिया और बताया कि सरकार, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग इस दिशा में विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत 26 से 31 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में नेशनल स्पोर्ट्स डे का आयोजन हो रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय में रस्साकशी, वॉक/रेस, रस्सी कूदना, और प्लैंक चैलेंज जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा 4 सितंबर को
जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित एमएड पाठ्यक्रम (सत्र 2024-26) में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 4 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियरिंग संकाय में होगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह जानकारी कुलसचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …