Breaking News

Fatehpur: बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी की खोज में पुलिस

 

फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में झांखर हटाने के विवाद में शनिवार की रात छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बड़ौरी ओवरब्रिज निवासी सत्येंद्र ने बताया कि वह पांच भाई हैं। छोटा भाई जितेंद्र पटवा (35) अपने बेटे दीपांशू (12) और बेटी पलक (10), मां कृष्णा कुमारी (80) के अलावा भाई धर्मेंद्र और सत्यनारायण के साथ एक साल से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी ओवरब्रिज हाईवे के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

 

वह फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता था। उसके बेटे दीपांशू की तबीयत कई दिनों से खराब थी। वह उसे डॉक्टर को दिखाने कानपुर गया था। रात को घर लौटा। झोपड़ी के आसपास रखे झांखर सत्य नारायण ने हटा दिए थे। इस पर उसका छोटे भाई सत्यनारायण से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर सत्य नारायण ने जितेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

About GE-Live

Check Also

गत्ते पर सरिया रखकर स्लैब की ढलाई का आरोप, जांच में खामियां मिलीं; ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर के वार्ड नंबर 55 बंधु सिंह नगर में आरसीसी नाली निर्माण के दौरान मानकों …