Breaking News

Fatehpur : परिजनों ने पुलिस के डर से शव पेट्रोल डालकर फूंका, जबकि छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी। छह लोग लपटों में झुलसे

फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में शुक्रवार रात छात्रा फंदे पर लटक गई। पुलिस कार्रवाई के भय से परिजनों ने शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर शव को जला दिया। पेट्रोल से भड़की आग की चपेट में छात्रा के पिता समेत गांव के छह लोग झुलस गए।

 

गांव की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार रात छात्रा ने कमरे की छत के हुक से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शनिवार सुबह छात्रा का शव लटका देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। मृतका के घरवालों का कहना है कि प्रधान ने उन लोगों को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी सीओ से वार्ता हो गई है। उन्होंने घंटेभर में शव को जलाकर ठिकाने लगाने के लिए कहा है। पुलिस के आने के डर से परिजनों ने गांव के कुछ लोगों की मदद से 20 लीटर पेट्रोल का इंतजाम कराया।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …