हरदोई में एक फर्जी लेखपाल गिरफ्तार किया गया है। इस लेखपाल ने एक महिला से रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसों की ठगी भी की और फिर डीएम, एसपी के सामने पहुंचकर वहां पड़ी टेबल पर डीएम के सामने फिल्मी अंदाज में चश्मा उतार कर रख दिया।
.
डीएम ने तंज करते हुए कहा कि लगा लो अच्छा लग रहा है। इसके बाद लेखपाल की हरकतों को देखकर कुछ शक हुआ और फौरन ही जांच कराई गई तो वो फर्जी पाया गया, इसके बाद आरोपी को पकड़कर शहर कोतवाली ले जाया गया है।
तहसील सदर में हरदोई देहात की ग्राम पंचायत बख्तावर पुरवा निवासी एक महिला ने मायके से जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दौड़ भाग कर रही है। महिला ने अधिकारियों को बताया कि एक युवक ने खुद को लेखपाल बताकर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ₹300 ले लिए, काफी दिनों बाद भी प्रमाण पत्र जारी न होने और कागजात आदि भी न मिलने पर उसे चिंता हुई इस पर तलाश करती हुई वह यहां आई थी।
डीएम के सामने चश्मे को टेबल पर रखा डीएम के सामने पहुंचे इस फर्जी लेखपाल ने लगाए हुए चश्मे को टेबल पर फिल्मी अंदाज में रखा। जिसके बाद डीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इसको लगा लो अच्छा लग रहा है। युवक की हरकतें देख जांच कराई गई तो पता चला फर्जी व्यक्ति है।
पुलिस गिरफ्त में फर्जी लेखपाल।
इसी युवक को गिरफ्तार किया गया है।
युवक से की जा रही पूछताछ संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे कोतवाली शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम नीरज वर्मा बताया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Global Express Live