Breaking News

फर्रुखाबाद में किन्नर को गोली मारकर मारा गया: Farrukhabad News: दो युवा घटनास्थल से भागते दिखे, पुलिस मामले की जांच में जुटी

 

फर्रुखाबाद जनपद में एक किन्नर ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर आई। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

.

जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगला चूड़ा मुरहास कन्हैया में किन्नर सुनीता रहती थी। उसके साथ एक अन्य बुधवार की देर शाम संदिग्ध परि​​स्थितियों ने किन्नर के गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर आई। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने मृत बता दिया।

बताया गया किन्नर थाना जहानगंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। कुछ दिनों से वह यहां मकान बनाकर रह रही थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं किन्नर की मौत की जानकारी पर परिजन जा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल मोहम्दाबाद ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है।

बताया गया कि गोली चलने के बाद दो युवक घटनास्थल से भागते देखे गए। वही एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …