Breaking News

भारत के 587 रन के विशाल स्कोर से दबी इंग्लैंड की टीम, सिर्फ 77 रन पर गंवाए तीन विकेट — जानिए पूरा हाल।

 

India Vs England Second Test Highlights: भारत ने एजबेस्टन टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम के 587 रन के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 77 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं. जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन पर नाबाद हैं.

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. उसका टॉप ऑर्डर बिखर गया. इंग्लैंड ने अपने तीन शुरुआती विकेट महज 25 रन पर गंवा दिए. आकाश दीप ने बेन डकेट और ओली पोप को लगातार दो गेंदों पर शून्य पर आउट किया. जैक क्रॉले 19 रन बनाकर सिराज का शिकार बने. इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और बचे हुए ओवरों में भारत को कोई और विकेट नहीं लेने दिया. इंग्लैंड 77 रन पर तीन विकेट गंवा चुका है और भारत से अभी भी 510 रन पीछे है. तीसरे दिन का पहला सेशन मैच के लिहाज से काफी अहम होगा.

इससे पहले भारतीय पारी 587 रन पर आउट हो हुई. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी श्रेष्ठ पारी खेली. गिल ने 269 रन बनाए. वह तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी की बदौलत ही भारत 587 तक पहुंच सका. रवींद्र जडेजा 89, यशस्वी जायसवाल 87 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन बनाकर गिल का अच्छा साथ निभाया.

आज के दिन का मुख्य आकर्षण भारतीय कप्तान शुभमन गिल रहे. गिल ने न सिर्फ अपना पहला दोहरा शतक बनाया बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. गिल एजबेस्टन में तेंदुलकर, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के बाद शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बने. इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज हो गया है. पूर्व में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा बतौर कप्तान सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज हो गया है.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …