कानपुर देहात में बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी स्कूल 19 और 20 दिसंबर 2025 तक बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि पूरे उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी शीतलहर और कोहरे के कारण विद्यालयों को 20 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Global Express Live