आगरा में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। बाजार में गणपति की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं सज कर तैयार हैं। एक से बढ़कर एक प्रतिमाएं बनी है। मगर, इन प्रतिमाओं के बीच में आकर्षण का केंद्र है अयोध्या में विराजे श्रीराम की छवि वाले गणपति की प्रतिमा। आगरा
.
अयोध्या में श्रीराम की प्रतिमा की छवि वाली गणपति की प्रतिमा बनाई है।
मुंबई के लाला बाग के राजा की तरह 25 फीट की प्रतिमा बनाई गई है।
अयोध्या की तर्ज पर बनाई प्रतिमा
कोलकाता से आए विकास दास ने बताया कि उनके परिवार में कई पीढ़ी से मूर्ति बनाने काम हो रहा है। वो मई में आगरा आ गए थे। नामनेर स्थित दुर्गा माता मंदिर में रहकर मूर्तियां बना रहे हैं। इस पर उन्होंने अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की छवि को ध्यान में रखते हुए गणपति की मूर्ति बनाई है। अयोध्या में श्रीराम की बाल छवि की मूर्ति काले पत्थर की बनी है।
ऐसे में उन्होंने गणपति की प्रतिमा को उसी तरह का रंग दिया है। उनके पीछे का सिहांसन भी उसी तरह का बनाया है। गणपति की प्रतिमा को देखने पर मन में कहीं न कहीं श्रीराम की प्रतिमा भी छवि भी आएगी। उन्होंने काले रंग की प्रतिमा पर सफेद रंग की पोशाक धारण कराई हैं। इससे गणपति की रूप और भी निखर कर आया है। इससे पहले उन्होंने ये प्रतिमा नहीं बनाई। ये प्रतिमा उन्होंने ऑन डिमांड बनाई है। प्रतिमा की बुकिंग पहले से हो गई है। प्रतिमा को बनाने में किसी भी तरह के सांचे का प्रयोग नहीं किया गया है। पूरी प्रतिमा हाथ से बनाई गई है।
25 फीट ऊंची प्रतिमा
विकास ने बताया कि उनके पास सबसे बड़ी प्रतिमा 25 फीट की है। ये प्रतिमा मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर बनाई गई है। आगरा के कमला नगर में सजने वाले गणपति पंडाल में प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा। प्रतिमा को बनाने में उन्हें ढाई माह का समय लगा है। प्रतिमा की खासियत है कि पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है। इसको बनाने में मिट्टी का प्रयोग किया गया है। इसमें जो रंग लगाए गए हैं वो भी वाटर कलर हैं। पानी में डालने पर पूरी प्रतिमा एक घंटे में अपने आप घुल जाएगी। इससे कोई प्रदूषण भी नहीं होगा। इस प्रतिमा की कीमत करीब 40 हजार रुपए है।
मूर्ति के अंदर डाले गए हैं बीज
प्रतिमा ईको फ्रेंडली होने के साथ इसमें गेहूं, जामुन, आम के बीज डाले गए हैं। ताकि जब इस मूर्ति का विसर्जन किया जाए तो विसर्जन के बाद ये बीज कहीं न कही अंकुरित होकर पेड़ बन जाएंगे, जिससे वातावरण को भी फ़ायदा पहुंचेगा।
कल विराजेंगे गणपति
7 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। उस दिन घर-घर में गणपति विराजेंगे। बाजार में गणपति प्रतिमा लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। बाजार में 200 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं हैं। इस बार आगरा में करीब 500 स्थानों पर गणपति पंडाल सजेंगे।
Global Express Live