Breaking News

नोएडा में २२ रूट पर ई-बस चलेगी: 4 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा, सिटी बस सर्विस की तरह काम करेगी— Gautambudh Nagar, Noida से समाचार

 

नोएडा में इस तरह की मिडि बस चलाने का प्लान है।

नोएडा में सिटी बस चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। रोजाना करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। ये बस नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस और दिल्ली के 22 रूट पर चलेंगी। ये मिडी बस 9 मीटर की होंगी। पहले फेज में 100 बस चलाने की योजना पर काम

.

हालांकि इस बार बस संचालन करने वाली कंपनी ही पूरा खर्चा वहन करेगी। नोएडा प्राधिकरण बस स्टॉप, खड़े होने की जगह, रूट और बस अड्‌डा फाइनल करके देगी। इसके लिए लखनऊ की टीम सर्वे कर रही है।

नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर बसों का संचालन बेहद ज़रुरी है। ग्रेनो वेस्ट की आबादी करीब 4 लाख से ज्यादा है। यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नाम पर सिर्फ ऑटो चलते है। इसलिए नोएडा से ग्रेनो वेस्ट आने जाने के लिए बसों का संचालन बेहद ज़रुरी है।

इसके अलावा नोएडा से ग्रेटर नोएडा और नोएडा की मुख्य सड़कों पर बसों का संचालन किया जाएगा। नोएडा के अलावा प्रदेश के 10 बस शहरों में लखनऊ की ये टीम सर्वे कर रही है। सर्वे में रूट को फाइनल करने के साथ बसों की यूटिलिटी को देखा जा रहा है।

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित प्रशासनिक कार्यालय

आने वाली कंपनियां विज्ञापन का मांग रही अधिकार
दो महीने पहले सेक्टर-55 के एक निजी होटल में नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ था जिसमें कुछ कंपनियों ने बसें चलाने को प्रस्तुतीकरण दिया था। इसके बाद प्राधिकरण दफ्तर में भी दो-तीन कंपनियां योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण देने आ चुकी हैं।

कंपनियां टिकट से प्राप्त आय के अलावा बस और स्टैंड पर विज्ञापन का अधिकार भी चाह रही हैं। ऐसे में जिन कंपनियों ने प्रस्तुतीकरण दिया था उन पर मंथन किया जा रहा है।

सेक्टर-82 में बने सिटी बस टर्मिनल में बनाया जाएगा ई बस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर

इन रूट को किया जा रहा फाइनल

  • बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से दादरी बस स्टॉप वाया सुरजपुर
  • शारदा यूनिवर्सिटी से जीबीयू वाया कासना
  • शशी चौक से ऐस सिटी
  • बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से डिपो मेट्रो स्टेशन वाया ग्रेटरनोएडा स्टेडियम
  • सेक्टर-12-22 से कासना
  • परिचौक से जेवर वाया रबुपुरा
  • तिगरी गोलचक्कर से रजनीगंधा चौराहा
  • एक मूर्ति चौक से जीबी यूनिर्वसिटी गेट नंबर 3
  • बोटेनिकल गार्डन से संपूर्णम ग्रेनो वेस्ट
  • दादरी से जीबी यूनिवर्सिटी वाया कासना
  • परी चौक सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन
  • बिरला इंस्टीट्यूट से नोएडा सेक्टर-62
  • सेक्टर-62 से एनएसईजेड मेट्रो
  • सेक्टर-62 से दादरी वाया सुरजपुर
  • बोटेनिकल गार्डन से न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • बोटेनिकल गार्डन से कश्मीरी गेट आईएसबीटी
  • परिचौक से आनंद विहार बस अड्‌डा
  • दादरी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन

नोएडा में पहले इस तरह की 50 सिटी बस चलती थी। लगातार घटा होने की वजह से इनको बंद किया गया

प्राधिकरण नहीं उठाएगा घाटा
प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने कहा कि कंपनियां चाहती हैं कि बस चलाने में जो घाटा आए वह प्राधिकरण वहन करे। इसको वायबिलिटी गैप फंड कहा जाता है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह संभव नहीं है। बसें चलाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर देंगे। डिपो भी देंगे लेकिन बस संचालकों को आय के स्रोत खुद ढूंढने होंगे।

लखनऊ में हुई बैठक में लोकल ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने पर बातचीत कीगई थी

पहले चलती थी बस घाटा होने पर किया बंद
करीब तीन-चार साल तक नोएडा-ग्रेनो के बीच 50 एसी बसों का संचालन हुआ था। मार्च 2020 में कोरोना आने की वजह से ये बसें बंद हो गईं। कुछ महीने बाद फिर से इन बसों को चलाने की तैयारी शुरू हुई तो सामने आया कि इन बसों के संचालन में काफी घाटा हो रहा है और उसको प्राधिकरण को वहन करना पड़ रहा है।

अधिक घाटा होने का हवाला देते हुए इन बसों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए संबंधित कंपनी के साथ एग्रीमेंट खत्म कर दिया गया।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …