Breaking News

सीतापुर में रंजिश के चलते फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक दुकान पर बैठा युवक बाल-बाल बच गया। लोगो को वहां आते देख बाइक छोड़कर भाग गए।

 

पुलिस ने पहुंचकर लोगों के बातचीत की।

सीतापुर में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। वारदात के बाद भीड़ को आता देखकर दबंग मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दबंग की बाइक को कब्जे में लेकर म

.

मामला कोतवाली नगर इलाके का है। यहां बीती रात आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर निवासी मुकुल मिश्रा अपने चाचा की दुकान पवन किराना स्टोर पर खड़ा था। इसी दौरान क्षेत्र के आफाक गाजी, छंगू और सनी लाला बाइक संख्या UP 34 L 6873 से दुकान पर आ धमके और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौच करने लगे।

आरोप है कि गाली गलौच का विरोध करने पर बाइक सवार दबंगों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान पीड़ित बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो की भीड़ मौके पर इकट्‌ठा देखकर दबंग बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए

भीड़ को आता देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने पीड़ित के बयान लिए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मौका ए वारदात से कारतूस के खोले बरामद कर पीड़ित की तहरीर पर तीनों नामजद अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने पहुंचकर जांच की।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …