Breaking News

गाजीपुर में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आई है: ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है, और आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

 

गाजीपुर में पिछले कई दिनों से तीखी धूप और उमसभरी गर्मी से लोग जूझ रहे थे। इस बीच बीती देर शाम अचानक मौसम बदल गया। जिले में कई जगह हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके कारण मौसम का मिजाज सुहाना हो गया। लोगों को हवाओं में हल्की ठंडक महसूस हुई और लोग पिछले

.

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गहरे बादल छाए रहने की सम्भावना के साथ बूंदा-बांदी से हल्की बारिस होने की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पूर्वी हवा औसत 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।

बीती देर शाम गाजीपुर के शहरी क्षेत्र में ठंडी हवाओं के बीच अचानक बारिश शुरू हुई। थोड़ी देर तक हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलती महसूस हुई। मालूम हो कि गाजीपुर में पिछले कई दिनों बाद मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। लोग कई दिनों से तीखी धूप और उमस भरी गर्मी के चलते परेशान दिख रहे थे।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …