Breaking News

कनकपुरा कार्यक्रम में डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज, समर्थकों की ओर फेंके सेब, वीडियो वायरल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कनकपुरा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कनकपुरा के होराहल्ली दौरे के दौरान का बताया जा रहा है, जहां उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ मौजूद थी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें ताजे सेब और फूलों से बनी एक बड़ी पारंपरिक “गजमाला” पहनाई। इसी दौरान मुख्यमंत्री माला में लगे सेबों में से एक सेब निकालते नजर आते हैं। वीडियो में वह पहले सेब का एक हिस्सा खाते हैं और फिर उसके बाद बाकी सेबों को वहां मौजूद समर्थकों की ओर फेंकते दिखाई देते हैं।

इस दौरान मौजूद लोग उत्साह के साथ उनकी ओर फेंके गए सेबों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आते हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

कुछ समर्थकों का कहना है कि यह उनका जनता के साथ जुड़ने का एक सहज और अनौपचारिक तरीका था, जिससे लोगों के बीच उनका अपनापन झलकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस व्यवहार की आलोचना भी की है।

आलोचकों का कहना है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में आधा खाया हुआ फल या किसी खाने की वस्तु को इस तरह लोगों की ओर फेंकना उचित नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

About GE-Live

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में …