Breaking News

प्रयागराज में छुट्टा पशुओं को काबू करने गई टीम से हुई झड़प, पशुपालकों और नगर निगम कर्मियों के बीच विवाद बढ़ा,

पशुपालक पशुधन अधिकारी की शिकायत लेकर महापौर के पास पहुंचे।

प्रयागराज में सड़कों पर पशुओं के घूमने पर लगातार रोक लगाने के आदेश जारी किए जाते रहे हैं। कोर्ट ने भी इस संबंध में कई निर्देश दिए हैं, फिर भी पशु पालक सड़कों पर अपने जानवर छोड़ने से परहेज नहीं करते। ऐसे में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाती है, जिससे कई बार विवाद भी हो जाता है।

विवाद के बाद पशुपालकों ने महापौर से की शिकायत बक्शीबांध पर हुए विवाद के बाद शाम को ही महिलाओं के साथ पशुपालक महापौर गणेश केसरवानी से पशुधन अधिकारी की शिकायत लेकर पहुंचे। पशुपालक अनिल यादव की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया कि वह दरभंगा कालोनी में रहकर पशुपालन करते हैं। प्रतिदिन वह अपने व अन्य पशुपालकों के साथ पशुओं को लेकर बक्शीबांध के पास बने तालाब तक जाते हैं और वहां पर पशुओं को छोड़ देते हैं। बुधवार को भी वह पशुओं के साथ बक्शीबांध की तरफ जा रहे थे, इसी बीच पशुधन अधिकारी और उनकी टीम जानवरों को पकड़ने के लिए पहुंच गइ। मना करने के बाद भी वह नहीं माने और विवाद करने लगे।आरोप लगाया कि अक्सर इस प्रकार के घटना होती है।

About GE-Live

Check Also

यूपी में 8 नदियां उफान पर, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़े

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। …