यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का शुक्रवार को चौथा दिन है। इससे पहले तीन दिन चली भर्ती परीक्षा में आगरा में एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। एआई तकनीक का
.
एआई तकनीक ऐसे कर रही मदद परीक्षा में फर्जी अभ्यार्थी पकड़ने के लिए एआई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसके तहत पहले आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड को शामिल किया गया है। इस बार परीक्षा में बैठने वाले अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र और चेहर के फोटो का एआई तकनीक से मिलान किया जा रहा है। इससे ये पता लगाया जा रहा है कि अभ्यर्थी की जगह कोई और तो परीक्षा में नहीं बैठा। उसने अपना रूप तो नहीं बदला या फोटो में मिक्सिंग तो नहीं की गई।
Global Express Live