Breaking News

नवलपुर-लार बाईपास का निर्माण शुरू: 19 करोड़ की लागत से बन रही 10 किलोमीटर लंबी सड़क, धूल और गिट्टियों की वजह से लोग हो रहे परेशान – देवरिया समाचार

देवरिया जिले में नवलपुर से लार तक 19 करोड़ की लागत से 10 किलोमीटर लंबा बाईपास बन रहा है। सड़क कन्वेंशनल विधि से बनाई जा रही है। पहले चरण में सतह पर गिट्टी-सीमेंट डालकर वाइब्रेटर मशीन से समतल किया गया है।

 

यह सड़क कुछ वर्ष पहले करोड़ों की लागत से बनी थी। निर्माण के कुछ महीनों बाद ही जगह-जगह से टूटने लगी। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाइक सवार गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे थे।

अब नए निर्माण के लिए पहले पुरानी सड़क का मटेरियल हटाया गया। नवलपुर से लार तिराहे तक गिट्टी और सीमेंट डालकर आधुनिक मशीनों से काम किया जा रहा है। अभी एक और परत बिछानी बाकी है।

स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सड़क पर पानी नहीं डाला जा रहा है। धूल उड़ने से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बिखरी गिट्टियों से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। मनोज कुमार, संदीप सिंह, रामकरन समेत कई लोगों ने इस समस्या को उठाया है।

लोक निर्माण विभाग के जेई संतोष यादव के अनुसार कुछ दिनों से रुका काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद आवागमन सुचारू हो जाएगा।

 

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …