Breaking News

कानपुर में बादलों की चादर, बढ़ी ठिठुरन: प्रदेश में दिन रहा सबसे गर्म, छह दिन बाद बारिश की संभावना

कानपुर में पिछले दो दिनों से ठंड का असर अधिक रहा, जबकि सोमवार का दिन पूरे प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम होते-होते उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन भी तेज हुई।

अगले पांच दिनों में पहले दो दिन हल्के से मध्यम बादल बने रहने की संभावना है, जबकि बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 14 दिसंबर के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश होने की संभावना बढ़ेगी। दिन में धूप तीखी रहने के बावजूद नमी की वजह से सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। आसमान में बादल बने रहने से फिलहाल न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन बादल छंटते ही तापमान फिर नीचे जा सकता है।

सोमवार सुबह कानपुर का AQI 270 रिकॉर्ड किया गया, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान हवा की गति करीब 9 किमी प्रति घंटा और सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …