Breaking News

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए चिराग पासवान की पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी करीब 3 साल का वक्त है। हालांकि, सभी राजनीतिक दल अभी से ही अपनी तैयारियों को बल देने लगे हैं। अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक और नए दल की एंट्री हो गई है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास (लोजपा-आरवी) 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान किया है।

उम्मीदवारों के नाम तय करने की तैयारी

लोजपा राम विलास की राज्य सह-प्रभारी और सांसद शांभवी चौधरी ने गुरुवार को पार्टी की प्लानिंग के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने की तैयारी कर रही है। सांसद शांभवी ने कहा कि हमने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

यूपी में भूमिका निभाना चाहते हैं चिराग

लोजपा राम विलास की सांसद ने बताया है कि पार्टी के नेता चिराग पासवान बिहार की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में पार्टी को एक नई पहचान देना है। हम किसी पार्टी को तोड़ने के लिए नहीं बल्कि अपनी पहचान बनाने और लोगों से जुड़ने के लिए यहां आए हैं।

सदस्यता अभियान चलाएगी पार्टी

सांसद शांभवी चौधरी ने बताया है कि लोजपा राम विलास पार्टी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मजबूत आधार तैयार करेगी और राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। उनके अनुसार पार्टी राज्य में युवाओं को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएगी।

About GE-Live

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बावजूद क्यों टूट रहे हैं सोशल मीडिया स्टार? शोहरत, दबाव और मानसिक सेहत का कनेक्शन

Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई देती …