Breaking News

टीम इंडिया से मिली भारी हार के बाद बटलर का दिल टूट गया, बताया मुकाबला हारने का मुख्य कारण

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच गयाना में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खत्म हो गया। वहीं उनकी टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने से चूक गई। इंग्लैंड के लिए यह एक दिल तोड़ देने वाली हार रही। उनकी टीम को भारत ने 68 रनों से हराया। मैच खत्म होने के बाद जोस बटलर काफी निराश नजर आए। उन्होंने इसके बाद कई बड़े बयान भी दिए हैं।

मैच के बाद क्या बोले बटलर

टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद बटलर ने कहा कि भारत ने निश्चित रूप से हमें मात दी। हमने उन्हें 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए। यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी जिस पर उन्होंने अच्छा खेला। वे इस जीत के पूरी तरह हकदार थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसे लेकर बटलर ने कहा कि 2022 की तुलना में, बहुत अलग परिस्थितियां थी। इसका श्रेय भारत को जाता है। उन्होंने क्रिकेट का बहुत अच्छा खेल खेला। बारिश के कारण, परिस्थितियों में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं थी।

भारतीय स्पिनर्स को लेकर कही ये बात

बटलर से जब पुछा गया कि क्या टॉस के कारण दोनों टीमों के बीच अंतर हुआ तो उन्होंने इसपर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ। उन्होंने हमें आउट बॉल किया। उनका स्कोर औसत से ज्यादा था। मुझे नहीं लगता कि टॉस ही टीमों के बीच अंतर था। उनके पास कुछ बेहतरीन स्पिनर हैं। पीछे मुड़कर देखें तो जिस तरह से स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, उस तरह से मोईन को उस पारी में आउट किया जाना चाहिए था। हम सभी के प्रयास पर वास्तव में गर्व करते हैं। हम एकजुट रहे, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब हम पीछे रह गए।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …