Breaking News

चित्रकूट में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 23 जनवरी को शाम 6 बजे अभ्यास

चित्रकूट में 23 जनवरी को शाम 6 बजे हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास चित्रकूट इंटर कॉलेज और पूरे कर्वी कस्बे में प्रभावी होगा। शासन के निर्देशों के अनुसार, यह अभ्यास उत्तर प्रदेश दिवरा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जनपद को संभावित हवाई हमलों से निपटने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस तैयारी के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में उच्च स्तरीय बैठक भी संपन्न हुई। मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट सायरन बजते ही निर्धारित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। नागरिकों को सायरन सुनते ही सुरक्षित स्थानों या शेल्टरों में शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। खतरा समाप्त होने पर दो मिनट तक सायरन बजेगा और फिर जनजीवन सामान्य होगा।

हमले के काल्पनिक परिदृश्य के अनुसार, स्वयंसेवकों और फायर सर्विस द्वारा आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने और मलबे से लोगों को निकालने का भी अभ्यास कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में सक्रिय सहयोग करें। यह अभ्यास जनसुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …