Breaking News

बंगाल में सांसद और विधायकों पर हमले के बाद दिल्ली में BJP का बयान: ‘राष्ट्रपति तुरंत ममता सरकार को बर्खास्त करें’

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद और विधायकों पर कथित हमले के विरोध में दिल्ली में बंगाल भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बंगाल भवन की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिससे तनाव बढ़ गया।

पुलिस ने कहा कि इलाके में धारा 163 लागू है और प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने धारा 163 का उल्लंघन किया।

बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और सांसदों तथा विधायकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि ममता बनर्जी की सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

पिछले दिनों राज्य में कई बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। पार्टी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लगातार हमले कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं TMC का कहना है कि बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए झूठा माहौल बना रही है। दिल्ली में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी।

About GE-Live

Check Also

हैदराबाद हनी ट्रैप केस में बड़ा अपडेट, आरोपी पवन कुमार 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया

हैदराबाद में कथित हनी ट्रैप और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय कोंडाभट्टुला …