Breaking News

पुरुषों के ब्रेस्ट में हो रहे बदलाव पर रहें सतर्क: गांठ बन सकती है कैंसर; KGMU के विशेषज्ञों ने बताया- इस पर हो रही है सबसे अधिक रिसर्च – लखनऊ न्यूज

 

पुरुष ऐसा न सोचें कि उनको ब्रेस्ट कैंसर नहीं हो सकता। पुरुषों के ब्रेस्ट में यदि कोई बदलाव नजर आता है, कोई उभार या गांठ नजर आती है या फिर दर्द होता है, तो बिना देर किए उन्हें चेकअप कराना चाहिए।

.

किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी जांच करने में देरी नहीं करनी चाहिए। ये कहना है यूपी के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय, KGMU के टॉप ब्रेस्ट कैंसर एक्सपर्ट डॉ. गीतिका नंदा सिंह का।

उन्होंने बताया कि हर सप्ताह 5 से 10 ब्रेस्ट कैंसर के मरीज सामने आ रहे हैं। सलाना ये संख्या करीब 150 से 200 तक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि ब्रेस्ट कैंसर कितनी तेजी से फैल रहा है। समय पर डिटेक्शन और ट्रीटमेंट शुरू करने से मरीज को बड़ा फायदा मिल सकता है।

कैंपस@लखनऊ सीरीज के 28वें एपिसोड में KGMU के जनरल सर्जरी विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डॉ. गीतिका नंदा सिंह से खास बातचीत…

प्रो. गीतिका नंदा सिंह कहती हैं कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा शोध किए जाने वाला कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर है। पब मेड (PubMed) जैसे जर्नल में 5 लाख से ज्यादा रिसर्च पेपर इसी कैंसर पर हैं। प्रतिदिन कोई नया ड्रग ईजाद हो रहा है। भले ही स्टेज 4 में फैला हुआ ब्रेस्ट कैंसर क्यों न हो, पर नई-नई दवाएं उपलब्ध हैं, मरीज की अच्छी लाइफ एक्सपेंटेंसी भी है।

यही कारण है कि अर्ली स्टेज में यदि ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हो गया और इलाज शुरू हुआ तो 90% तक मामलों में जान बचाई जा सकती है। यही कारण है कि ब्रेस्ट में किसी भी तरह की गांठ दिखने या उसके आकर में बदलाव होने पर बिना संकोच एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …