इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी 10 टीमों के लिए नए नियम और गाइडलाइंस जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य टीमों को समान तैयारी का अवसर देना और मैच के लिए पिच की गुणवत्ता बनाए रखना है।
साढ़े तीन घंटे का नियम
बीसीसीआई के नए नियमों के तहत फ्लडलाइट के नीचे होने वाले प्रैक्टिस मैचों की अवधि साढ़े तीन घंटे से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा:
-
प्रत्येक फ्रेंचाइजी केवल दो प्रैक्टिस मैच खेल सकती है, इसके लिए पहले बीसीसीआई से अनुमति लेनी होगी।
-
प्रैक्टिस मैच पिच पर नहीं होंगे, ताकि मुख्य स्क्वायर पर ज्यादा टूट-फूट न हो।
नेट्स और पिच के इस्तेमाल के नियम
-
कोई टीम विरोधी टीम द्वारा इस्तेमाल की गई नेट्स या पिच का उपयोग नहीं कर सकती।
-
सभी टीमों को फ्रेश नेट्स और पिच उपलब्ध कराई जाएंगी।
-
मेन स्क्वायर पर किसी भी टीम के पहले होम मैच से चार दिन पहले कोई प्रैक्टिस सेशन या मैच नहीं होगा।
-
अगर एक टीम पहले प्रैक्टिस कर रही है, तो दूसरी टीम उनकी नेट्स या रेंज-हिटिंग विकेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी।
नियमों का उद्देश्य
बीसीसीआई ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि किसी भी टीम को पिच की स्थिति का असमान फायदा न मिले और सभी टीमों को बराबरी का तैयारी मौका मिले। इससे मेहमान टीम भी उचित तैयारी कर सकेगी और मेजबान टीम को होम कंडीशन का अत्यधिक फायदा नहीं होगा।
Global Express Live