Breaking News

बजरंग पुनिया को कांग्रेस में शामिल होते ही बड़ी जिम्मेदारी मिली

 

नई दिल्लीः कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग ने कही ये बात

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पुनिया ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे। पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया। बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारे शामिल होने से बिल्कुल पार्टी को मजबूती मिलेगी क्योंकि हमने गलत चीज़ों के खिलाफ आवाज उठाई है। हर देशवासी का अधिकार है कि वह गलत चीज़ों के खिलाफ आवाज उठाए और मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि मैं ऐसी पार्टी में शामिल हुआ हूं जो हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।

कांग्रेस में शुक्रवार को ही शामिल हुए बजरंग पुनिया

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चल रही कयासबाजी को विराम देते हुए ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने राजनीति के अखाड़े में उतरते हुए शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों पहलवानों के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। खड़गे ने मुलाकात की तस्वीर भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।

 

About GE-Live

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में …