Breaking News

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे कल – देखें संभावित प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

AUS vs SA पहला वनडे
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी। पहला मुकाबला कैर्न्स के कैजली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
इस मैदान पर अब तक केवल पांच वनडे मैच खेले गए हैं और सभी में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। इनमें से तीन बार उस टीम ने बाजी मारी, जिसने बाद में बल्लेबाजी की थी। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकता है। इस मैदान पर आखिरी वनडे 2022 में खेला गया था। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर जीत का रिकॉर्ड 100% है।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, आरोन हार्डी/कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस/जेवियर बार्टलेट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, वियान मुल्डर, प्रेनेलन सुब्रायेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।

टी20 सीरीज का हाल
वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें मेजबान टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। अब दक्षिण अफ्रीका वनडे में वापसी करना चाहेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर हराना उसके लिए आसान नहीं होगा।

About GE-Live

Check Also

हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई चिंता, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा; न्यूजीलैंड T20 सीरीज पर भी सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी एक बार फिर …