Breaking News

“अमरोहा में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर लापता; ब्रजघाट में संदिग्ध हालत में बाइक मिली, पुलिस तलाश में जुटी है।”

 

अमरोहा के गजरौला इलाके से श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर आकाश भारद्वाज शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम उनकी बाइक ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस मार्ग पर लावारिस हालत में मिली। सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला थाना पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

 

प्रोफेसर आकाश भारद्वाज मूलरूप से बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बुवाईच गांव के निवासी हैं। वह श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कार्यरत होने के कारण गजरौला की मानसरोवर कॉलोनी में रहते हैं।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को आकाश भारद्वाज यूनिवर्सिटी गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनकी आखिरी लोकेशन ब्रजघाट में मिली। इसके बाद परिजनों ने गजरौला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी ने भी एसपी अमित कुमार आनंद से फोन पर बात की। इसके बाद गजरौला और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस संयुक्त रूप से जांच और खोजबीन में जुट गई।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आकाश भारद्वाज की बाइक ब्रजघाट में खड़ी मिली है। चूंकि मामला गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) से जुड़ा है, इसलिए गजरौला (अमरोहा) थाना पुलिस भी सहयोग कर रही है। देर रात तक प्रोफेसर की तलाश जारी थी।

 

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …