Breaking News

हापुड़ में खेलते समय एक मासूम की सेब का टुकड़ा गले में फंसने से मौत हो गई। मां ने बच्चे को छोटा टुकड़ा काटकर दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

 

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बहादुरगढ़ में सेब का टुकड़ा गले में अटकने से एक वर्षीय मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

.

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ निवासी कन्हैया का एक वर्षीय बेटा निधांश घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसकी मां ने सेब का एक छोटा सा टुकड़ा काटकर उसे खिलाने लगी। इस दौरान अचानक सेब का टुकड़ा मासूम के गले में अटक गया। जिस कारण बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। ये देखकर मां ने शोर मचाया, तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही बच्चे को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। लेकिन उपचार से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

बच्चे की मौत से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है। परिजन का र-रोकर बुरा हाल है। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि पुलिस को मामले जानकारी नहीं है।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …