Breaking News

Aligarh : 37वें दिन किसान गेहूं लेकर पहुंचा, सम्मान मिला, मिठाई खिलाई

1 मार्च से गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर कांटे लगे हैं, लेकिन किसान वहां नहीं जा रहे। 37वें दिन 6 अप्रैल को अतरौली किसान मंडी समिति में आरएफसी के क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे तो तौल शुरू करने से पहले एसडीएम ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किसानों का स्वागत-सम्मान किया।

गेहूं की तौल शुरू होने से पहले अतरौली एसडीएम अनिल कटियार ने कांटे की पूजा भी की। एसडीएम ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी दर से गेहूं की खरीद होगी। क्रय केंद्र में किसानों को कोई असुविधा न हो। पीने के पानी, बैठने की जगह आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया गया है। इस दौरान मंडी समिति के सचिव प्यारेलाल राजपूत, एसएमआई कृष्णकांत, राजेश यादव मौजूद रहे।

About GE-Live

Check Also

अयोध्या में आंधी-तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 50 हजार से ज्यादा लोग रातभर अंधेरे में

Ayodhya में आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर से …