Breaking News

एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय और आराध्या का प्यारा पल, मां-बेटी का वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी आराध्या बच्चन को रिसीव करने पहुंचीं, जहां मां-बेटी का बेहद भावुक और प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आराध्या अपने स्कूल के समर वेकेशन टूर से वापस लौटी थीं। एयरपोर्ट पर जैसे ही वह बाहर आईं, उन्होंने अपनी मां ऐश्वर्या राय को देखा और दोनों के बीच गर्मजोशी से गले मिलने का खूबसूरत दृश्य देखने को मिला। इस दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी की वीडियो बनाती भी नजर आईं, जबकि आराध्या काफी उत्साहित दिखाई दीं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भी खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने मां-बेटी के इस रिश्ते की तारीफ करते हुए लिखा कि “मां तो मां होती है”, वहीं कुछ ने ऐश्वर्या राय को “बेस्ट मॉम” भी बताया।

इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी शादी की 19वीं सालगिरह भी मनाई। दोनों की शादी 2007 में मुंबई स्थित बच्चन परिवार के आवास में बड़े धूमधाम से हुई थी। इस खास मौके पर परिवार ने एक साथ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें आराध्या भी नजर आईं।

तस्वीरों में ऐश्वर्या सफेद आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि अभिषेक ब्लू ब्लेजर में नजर आए और आराध्या भी काफी प्यारी लग रही थीं। इन फोटोज पर फैंस और सेलेब्स ने भी खूब प्यार और शुभकामनाएं दीं।

About GE-Live

Check Also

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, महिला आयोग के सामने पेश हुए

कन्नड़ फिल्म KD – The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठे …