हरदोई में नाले से नारगुजारी निकालते समय अधेड़ गहरे पानी में जाकर डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने नाले से शव खोजकर बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव क
.
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के चन्दपुर खैराई निवासी 45 वर्षीय बोदिल पुत्र रामरतन अपने पिता का इकलौता पुत्र था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार में पत्नी छोटी बिटिया पुत्र विकास, ओमकार, नितिन और तीन पुत्रियों का पेट पालता था।
परिजनों ने बताया वो गांव के बाहर से निकला गौरैयां नाले में नारगुजारी निकालने के लिए गया हुआ था। जहां पर वह अचानक पानी की गहराई में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसा होते देख परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचकर परिजन नाले में कूद गए। उसके शव को बाहर निकाल कर सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। हादसे को लेकर परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।
Global Express Live