Breaking News

नोएडा में 20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले एक जालसाज़ को गिरफ्तार किया गया है। वह एक कंपनी में सीनियर मैनेजर था और उस पर डेटा चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

 

पुलिस गिरफ्त में सीनियर मैनेजर इसी ने कंपनी का डेटा दूसरी कंपनी को बेचकर की थी करोड़ों की धोखाधड़ी।

सेक्टर-62 स्थित सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग के सीनियर मैनेजर पर कंपनी का डाटा चोरी करने का आरोप लगा है। कंपनी के पीआर हेड ने सीनियर मैनेजर पर कंपनी को करीब 15 से 20 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया है।

.

मोहम्मद अखलाक ने एफआईआर कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उनकी सर्वोकॉन सिस्टम लिमिटेड कंपनी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तैयार कर उनका निर्यात करती है। कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग में पिछले 10 साल से मुशीर अहमद सिद्दीकी सीनियर मैनेजर हैं। कंपनी के ऑडिट से पता चला कि मुशीर पिछले साल जुलाई से कंपनी का संवेदनशील डाटा अज्ञात लोगों को भेज रहा था। आरोप है कि मुशीर की इस हरकत से कंपनी को करीब 15 से 20 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आरोपी ने जानबूझकर कंपनी का डाटा चुराया और उसका दुरुपयोग किया।

आरोपी ने अज्ञात लोगों व परिवार के लोगों के साथ मिलकर कई कंपनियां खोल रखी हैं। यही नहीं, मुशीर ने अपने परिवार वालों और रिश्तेदार के नाम पर बैंक खाते खुलवाए और उनमें धनराशि ट्रांसफर करा ली। इस मामले में थाना सेक्टर-58 और साइबर हेल्प टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About GE-Live

Check Also

मैनपुरी के सुल्तानगंज में रामलीला का भूमि पूजन, किसानों और युवाओं के लिए लगेगी खास प्रदर्शनी

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज कस्बे में प्राचीन रामलीला आयोजन की तैयारियां …